Every effort has a story worth celebrating.
At Shivalik Public High School, achievement grows through curiosity, commitment and the courage to keep learning. Explore the moments and milestones that reflect our students’ journey.
Growth takes many forms.
We value the effort, curiosity and participation students bring to learning, sports and creative activities.
Academic Learning
Recognising dedication, steady progress and a willingness to keep learning in the classroom.
Sports & Teamwork
Celebrating participation, determination and the spirit of working together.
Culture & Creativity
Sharing students’ creativity and involvement in cultural and school activities.
मास्टर कनिष्क कुमार बने एक दिन के एस.डी.एम.
शिवालिक पब्लिक स्कूल, भरमौर के मेधावी छात्र मास्टर कनिष्क कुमार को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के सम्मान में एक दिन के लिए उपमंडलाधिकारी (एस.डी.एम.), भरमौर की भूमिका निभाने का अवसर मिला।
पूरी उपलब्धि पढ़ें
शिक्षा केवल अंकों तक सीमित नहीं होती। यह व्यक्तित्व, नेतृत्व और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करती है। कनिष्क को मिला यह अवसर इसी सोच का प्रेरणादायक उदाहरण है।
ग्राम मलकोटा, भरमौर निवासी श्री सुभाष कुमार के सुपुत्र कनिष्क ने मार्च 2026 में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला की दसवीं कक्षा की परीक्षा में 700 में से 666 अंक प्राप्त किए। उनकी सफलता के सम्मानस्वरूप अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, भरमौर श्री विकास शर्मा ने उन्हें एक दिन के लिए एस.डी.एम. की जिम्मेदारी निभाने का अवसर दिया।
यह सम्मान कनिष्क की मेहनत और लगन का अभिनंदन है। साथ ही, यह विद्यार्थियों को बड़े लक्ष्य रखने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
“मास्टर कनिष्क कुमार की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। यह उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।” — श्री रिंकेश ठाकुर, हेडमास्टर
“यह सम्मान विद्यार्थियों में बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का आत्मविश्वास जगाता है। हम कनिष्क, उनके माता-पिता और शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हैं।” — श्री अजय कुमार, चेयरमैन
शिवालिक पब्लिक स्कूल परिवार मास्टर कनिष्क कुमार, उनके माता-पिता और सभी शिक्षकों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
समाचार स्रोत: रोज़ाना 24
शिवालिक पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार बोर्ड परिणाम
शिवालिक पब्लिक स्कूल, भरमौर के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और अपने परिवारों को गौरवान्वित किया। विद्यालय सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देता है।
सभी achievers और उनके अंक देखें
विद्यार्थियों की यह सफलता मेहनत, निरंतर अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय के achievers की सूची:
- हर्षिता शर्मा — पिता: श्री करतार सिंह — द्वितीय स्थान — 664 अंक (94.8%)
- आर्यन शर्मा — पिता: श्री विपन शर्मा — तृतीय स्थान — 649 अंक (92.7%)
- दीपिका — पिता: श्री गगन सिंह — तृतीय स्थान — 649 अंक
- शान्वी पॉल — पिता: श्री शंकर पॉल — चौथा स्थान — 645 अंक (92.1%)
- दिव्यांश सूर्यवंशी — पिता: श्री संजीव कुमार — पाँचवाँ स्थान — 644 अंक (92%)
- अरुषि — पिता: श्री नेक राम — छठा स्थान — 632 अंक (90.2%)
- हर्षिता शर्मा — पिता: श्री किशोरी लाल — सातवाँ स्थान — 601 अंक
विद्यालय परिवार सभी achievers और उनके अभिभावकों को बधाई देता है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
बाल विज्ञान कांग्रेस में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भरमौर में आयोजित बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 में शिवालिक पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित और मॉडल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
- सीनियर क्विज़ — प्रथम स्थान ऐना और अनुष्का शर्मा; जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित।
- सीनियर साइंस एक्टिविटी — प्रथम स्थान अक्षित शर्मा; जिला स्तर के लिए चयनित।
- जूनियर साइंस एक्टिविटी — तृतीय स्थान अरनव ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
- जूनियर मॉडल — प्रथम स्थान काव्या ठाकुर; जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित।
- जूनियर मैथमेटिक्स ओलंपियाड — प्रथम स्थान दिवांशी ने जूनियर वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया।
- सीनियर मैथमेटिक्स ओलंपियाड — तृतीय स्थान अवंतिका ने सीनियर वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया।
विद्यार्थियों की सफलता में विज्ञान अध्यापिका सुश्री नवेदिता शर्मा, टीजीटी नॉन-मेडिकल श्री विपिन कुमार और ASCOTS शिक्षक श्री अक्षय कुमार के मार्गदर्शन एवं सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रधानाध्यापक श्री रिंकेश ठाकुर ने सभी विजेता और प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है और अन्य विद्यार्थियों को विज्ञान एवं गणित के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।
हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की क्षमता है।
शिवालिक पब्लिक स्कूल में सीखने, मेहनत और सही मार्गदर्शन के साथ विद्यार्थियों को अपनी क्षमता पहचानने और नए लक्ष्य हासिल करने का अवसर मिलता है।
